फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A person found in Almora who ran away from some trouble

Kullu News: अल्मोड़ा में मिला कुठ बिहाल से भागा व्यक्ति

Sun, 07 Jul 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
A person found in Almora who ran away from some trouble
लाहौल-स्पीति पुलिस ने किया परिजनों के हवाले
विज्ञापन

...
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला पुलिस ने लापता व्यक्ति को 750 किलोमीटर दूर तलाश कर लिया है। 19 जून को पुलिस चौकी कोकसर में अंकज कुमार गांव लखनकोठी डाकघर रोपरी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता देसराज ने दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम ने छानबीन की तो पता चला कि कुठ बिहाल में एक होटल में युवक कार्य करता था।
इसे ऑनलाइन गेम का काफी शौक था जिस पर यह काफी पैसे गेम में लगाया करता था। 18 जून सुबह 3:00 बजे यह प्राइवेट टैक्सी से कुठ बिहाल से सारा पैसा लेकर मनाली चला गया और मनाली से चंडीगढ़ हिमाचल पथ निगम की बस में गया। उसी दिन चंडीगढ़ पहुंच कर इसने सेक्टर 22 में शॉपिंग की और उसी दिन शाम को वह चंडीगढ़ से शिमला के लिए बस में गया।
विज्ञापन

शिमला पहुंच कर यह किन्नौर और रामपुर गया, जहां इसने 2 दिन गुजारे। उसके बाद यह रामपुर से उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा गया और अल्मोड़ा से रानीताल तक इसने दो बार सफर किया। जब उसने जूते ऑनलाइन ऑर्डर किए थे तो इसके नए मोबाइल फोन नंबर का पता लगा। इसके बाद टीम ने युवक को अल्मोड़ा के एक निजी हॉस्टल से पकड़ लिया। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि युवक ने नकली आधार कार्ड बनाया था, जिसमें नाम तनिष्क लिखा गया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed