{"_id":"686fa67aa93827298a0b2787","slug":"a-one-meter-wide-footpath-will-be-built-in-manalis-aleu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-151898-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के अलेउ में बनेगा एक मीटर चौड़ा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के अलेउ में बनेगा एक मीटर चौड़ा फुटपाथ
Fri, 11 Jul 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शुरू की निशानदेही, एक किमी के दायरे में होगा फुटपाथ का निर्माण
सैलानियों के साथ आम लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ इलाके में लोगों को पैदल चलने में अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड के कार्यालय से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पैदल रास्ते (फुटपाथ) का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ की डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। फुटपाथ के निर्माण पर लाखों की राशि खर्च की जाएगी।
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर मनाली बाजार से अलेउ तक के दायरे में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। तंग सड़क पर अक्सर दुर्घटना का भय बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, पर्यटकों के साथ आम लोगों का सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। खैर अब इस मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पक्के फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी निशानदेही शुरू कर दी है। फुटपाथ बनने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। मनाली के पर्यटक आसानी से अपने होटल तक जा सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी बाजार आने वाले जाने की सहूलियत होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मनाली के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि डीपीआर बनाने के लिए निशानदेही का काम शुरू कर दिया है। एक किलोमीटर तक लगभग एक मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा। डीपीआर तैयार कर उपायुक्त को भेजा जाएगा और वहीं से इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन