फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A miscreant took away cash and jewelery worth Rs 50,000 from a house in the locality.

Kullu News: मौहल में एक घर से 50 हजार की नकदी और आभूषण ले उड़ा शातिर

Thu, 04 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
A miscreant took away cash and jewelery worth Rs 50,000 from a house in the locality.
कुल्लू। जिले के पुलिस थाना भुंतर के तहत मौहल में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के लोग पाहनाला में आयोजित मेले में गए थे तो पीछे से शातिर ने घर में घुसकर अलमारी से 50 हजार की नकदी के अलावा लाखों के सोने और चांदी के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि तीन जुलाई को दिन के समय वह पाहनाला में चल रहे मेले में गई थी तो उनकी भाभी ने फोन पर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं। इसमें कांटे, मंगलसूत्र, नथ, बालियां, पैंडल, अंगूठी, टोप्स, बुमणी, दो पायल, चांदी के दो कड़े सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई चारी की वारदात से इलाके के लोग भी सहम गए हैं। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है। कहा कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी भूलंग क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने भुंतर थाना में बीएनएस की धारा 305 और 331 के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed