{"_id":"6a5521489150ca2b4a0cec90","slug":"a-cultural-stage-will-be-built-in-spiti-at-a-cost-of-112-lakh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181378-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्पीति में 1.12 लाख रुपये से बनेगा सांस्कृतिक रंगमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्पीति में 1.12 लाख रुपये से बनेगा सांस्कृतिक रंगमंच
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के कीह गोंपा में शिलान्यास करती विधायक अनुराधा राणा।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने सोमवार को काजा में प्रस्तावित सांस्कृतिक रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। करीब 1.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह खुला सांस्कृतिक रंगमंच जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देगा।
इस अवसर पर अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रंगमंच के निर्माण से स्थानीय कलाकारों, युवाओं और सांस्कृतिक संस्थाओं को लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। साथ ही, यहां आने वाले पर्यटकों को भी स्पीति की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक अधोसंरचना को भी सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह खुला सांस्कृतिक रंगमंच भविष्य में स्थानीय मेलों, सांस्कृतिक उत्सवों, धार्मिक आयोजनों और सामुदायिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। संवाद