{"_id":"21-66575","slug":"Kullu-66575-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप को दस स्कीयर चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप को दस स्कीयर चुने
Kullu
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्ल)। वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप 2015 अमेरिका में भाग लेने के लिए 10
स्कीयरों का चयन किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के आठ स्कीयर भाग ले रहे है। हिमाचल प्रदेश विटंर गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रूप चंद ने बताया कि शीतकालीन खेलों के लिए फेडरेशन दिन-रात एक कर रहा है। उन्होंने बताया कि चार वर्ष में लगभग सौ स्कीयर विभिन्न कैटेगिरी में भाग लेने के लिए विदेशों में गए हैं। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के सभी विंटर स्पोर्ट्स क्लबों के बच्चों को पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के सहयोग से स्की की ट्रेनिंग दी जाएगी। कहा कि कुछ लोग चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं जो निराधार हैं। चयन प्रक्रिया के लिए एक कमेटी बैठती है, तभी चयन होता है। इस अवसर पर नेशनल विंटर गेम्स फेडरेशन महासचिव रोशन ठाकुर ने बताया कि इस साल फेडरेशन इंटरनेशनल स्कीइंग द्वारा वर्ल्डकप के लिए कोच के रूप में लुदर चंद ठाकुर का नाम चयनित किया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। एशियन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2016 यूथ ओलंपिक स्की चैंपियनशिप के लिए चार स्कीयरों का चयन भी जल्द होगा। सोलंगनाला में एक बेहतरीन स्की स्लोप है लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बडे़ मुकाबले नहीं करवाए जा सकते हैं।