{"_id":"21-65161","slug":"Kullu-65161-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल बन कर तैयार होगा छालिंग पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल बन कर तैयार होगा छालिंग पुल
Kullu
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल स्पीति)। जिला लाहौल-स्पिति के विधायक एवं राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर इन दिनों लाहौल के दौरे पर हैं। बुधवार को विधायक ने मयाड़ घाटी के दर्जन भर गांवों का दौरा कर लोगों की जनसमस्याओं को सुना और उन्हें जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। रवि ठाकुर ने मयाड़ घाटी के खंजर, अपर छालिंग, लोअर छालिंग, शुक्टो, उडगोस, तिंगरेट, शांगूट तथा करपट गांवों के दौरे के दौरान घाटी के गोंपा के भी दर्शन किए। उन्होंने गांववासियों
को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जिला लाहौल-स्पीति कि विकास के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने छालिंग गांव के लोगों से कहा कि अगले साल छालिंग पुल को तैयार किया जाएगा तथा खंजर पुल के टेंडर का डिजाइन भी तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। रवि ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जनता की समस्याओं को ज्यादा से ज्यादा सुलझाने के लिए जिला प्रशासन के संपर्क में रहें। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि विधायक वीरवार को मयाड़ घाटी के तमलू, चिमरट, शैलिंग, बरगोट, शकौली तथा घारी गांवों का दौरा करने के बाद उदयपुर में साडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दलीप, तिंगरेट पंचायत प्रधान सवित्री एवं चुनीलाल समेत कई विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।