{"_id":"5c3354cdbdec2256f6520fa1","slug":"91546867917-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग ने भरे खाद्यान्नों से नौ सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग ने भरे खाद्यान्नों से नौ सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदामों से भरे गेहूं, चावल के सैंपल
खाद्य विभाग ने पतलीकूहल, निरमंड, गड़सा और बाशिंग में की छापामारी
जांच के लिए शिमला भेजे नमूने, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने विभिन्न गोदामों से अन्न के नौ सैंपल एकत्रित किए हैं। नमूनों को जांच के लिए शिमला स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा गया है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि बाशिंग, पतलीकूहल और निरमंड के गोदामों से गेहूं के नमूने लिए गए हैं। इसी प्रकार बाशिंग, गड़सा, पतलीकूहल और निरमंड से चावल, कुल्लू व पतलीकूहल के गोदाम से आटे के नमूने लिए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से की छापामारी और सैंपल भरने से जिला के सरकारी गोदामों व डिपुओं में भी हड़कंप मच गया है। सैंपल की रिपोर्ट दो से तीन हफ्ते में विभाग को आएगी। पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकारी डिपुओं में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में अगर सैंपल फैल पाए गए तो नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।