फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नगर में चला अतिक्रमण अभियान

नगर में चला अतिक्रमण अभियान

Mon, 15 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगर में चला अतिक्रमण अभियान
स्वार। नगर पालिका ने एवं तहसीलदार ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया। इसमें नौ अतिक्रमणकारियों से 37,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं कई लोगों के दुकान के बाहर रखे सामान को पालिका ने जब्त कर लिया। अतिक्रमण अभियान चलाने से नगर में हड़कंप मच गया ।
विज्ञापन

दुकानदारों, व्यापारियों, ठेला ,फड़ लगाने से हुए अतिक्रमण के चलते नगर में आये दिन जाम लगा रहता है। जिससे राहगीरों सहित लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई संगठनों द्वारा नगर में हुए अतिक्रमण को हटवाए जाने की शिकायतें पालिका प्रशासन से कई बार की गई। इसी को लेकर रविवार की दोपहर नगर पालिका प्रशासन ने तहसीलदार संजय सिंह और भारी पुलिस बल के साथ नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें वेल्डर शाह पर अतिक्रमण करने पर 25 हजार, विजय बाइक मिस्री पर पांच हजार, राकेश आढ़ती पर दो हजार, दुकान स्वामी मोहम्मद उमर पर 500 और पांच ठेले वालों पर एक- एक हजार का जुर्माना काट कर रकम वसूल की गई।एक वेल्डर रजी मोहम्मद द्वारा पालिका प्रशासन का विरोध जताया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया ।तहसीलदार संजय सिंह ने सभी लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी के द्वारा अब अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।इस दौरान कोतवाल राजेश तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed