{"_id":"5b5c79414f1c1b54638b5202","slug":"91532787009-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू से मनाली पहुंचना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू से मनाली पहुंचना हो रहा मुश्किल
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे पर्यटकों को मानसून की बारिश से परेशान होना पड़ रहा है। चार दिनों तक हुई लगातार बारिश से पर्यटकों को मनाली पहुंचना मुश्किल हो गया है। खस्ताहाल सड़कों से कुल्लू से मनाली के लिए डेढ़ की बजाय पांच घंटे लग रहे हैं। कुल्लू से मनाली का सफर उनको अधिक परेशान कर रहा है। शनिवार को दिल्ली से मनाली पहुंचे सैलानियों को 19 घंटों का समय लगा, जबकि सामान्य दिनों में दिल्ली से मनाली के लिए करीब 12 घंटे का समय लगता है।
दिल्ली से मनाली आए नवविवाहित जोड़ा दिनेश अग्रवाल और रीना अग्रवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर सड़कें कीचड़ व दलदल बनी हुई हैं। कुछ स्थानों पर भूस्खलन से परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली पहुंचने में उन्हें पांच घंटे का समय लगा है। पूरी रात सफर करने के बाद वह शनिवार सुबह करीब छह बजे मनाली पहुंचते। लेकिन वह दोपहर करीब दो बजे मनाली पहुंच पाए। राजस्थान से अपने परिवार के साथ घूमने आए सैलानी राजेश ठाकुर ने बताया कि इतना लंबा सफर करने के बाद उन्हें सबसे अधिक परेशानी कुल्लू से मनाली पहुंचने में हुई। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली से उन्हें व अन्य पर्यटकों को समस्या झेलनी पड़ रही है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सैलानियों का मनाली में स्वागत है। उन्हें आने व जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन व सरकार से बात की जाएगी। कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर का कहना है कि सरकार और प्रशासन को सैलानियों और उनको लेकर आने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बरसात के दिनों में पर्यटक परेशान न हो इसको लेकर स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है।