फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दूसरे दिन भी जारी रहा जनता और विधायक का धरना

दूसरे दिन भी जारी रहा जनता और विधायक का धरना

Fri, 20 Jul 2018 07:33 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा जनता और विधायक का धरना
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ के खाली पदों पर डॉक्टरों की तैनाती को लेकर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जनता के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को भी धरने पर डटे रहे। धरने को महिला मंडल, विभिन्न यूनियनों व सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। दूसरे दिन भी कांग्रेस कार्यालय से कुल्लू अस्पताल गेट तक रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

पुलिस की मौजूदगी में विधायक सुंदर सिंह व महिलाओं समेत कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। अस्पताल प्रबंधन ने चौकसी बरतकर प्रदर्शनकारियों के लिए परिसर को बंद रखा। इसके लिए अस्पताल के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दो मंत्री, सीएम के विधानसभा की जनता को सेवाएं देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के हाल खस्ता हैं। इस संबंध में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार सोई हुई है। सरकार को जगाने के लिए अभी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। यदि सरकार की नींद नहीं खुलती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने चेताया है कि यदि 25 जुलाई तक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को विशेषज्ञ डॉक्टर न मिले तो शहर के बाजार को बंद करने का एलान भी किया जा सकता है। कुल्लू की जनता के साथ भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि अस्पताल से अन्य डॉक्टरों का तबादला करने की साजिश चल रही है। इसे रोकने के लिए बतौर विधायक वे हर संभव कदम उठाएंगे। कहा कि सांकेतिक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विजेंद्र शर्मा, मनु शर्मा, कुल्लू व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सेठ, पुन्नी देवी, सवित्री देवी, कलावती, शांता देवी, चंपा, कमला देवी, बंती देवी, घिलणू देवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed