{"_id":"5adf37ee4f1c1b87028b63b2","slug":"91524578286-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा आदर्श गांव,सड़क की दुर्दशा से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा आदर्श गांव,सड़क की दुर्दशा से लोग परेशान
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श गांव की उखड़ी सड़क बनी आफत
सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किल
जाहलमा बाजार मेें कारोबारियों के साथ राहगीर भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
उदयुपर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के तहत जाहलमा बाजार की सड़क से हर कोई परेशान है। खस्ताहाल सड़क से उठती धूल और बरसात के बीच लोगों का इस सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। हालांकि आदर्श गांव का दर्जा प्राप्त इस गांव के ग्रामीण और पर्यटक परेशान हैं।
हालांकि कुछ वर्ष पूर्व सीमा सड़क संगठन ने तांदी जीरो प्वांइट से थिरोट तक सड़क पर टारिंग की थी लेकिन जाहलमा बाजार में नहीं की। आज दिन तक सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। जाहलमा गांव के ग्रामीण सीमा सड़क संगठन से जाहलमा बाजार के बीच सड़क को चकाचक करने के लिए बीआरओ से गुहार लगा रहे हैं। केलांग-उदयपुर मार्ग पर जाहलमा बाजार की सड़क उठती धूल और बरसात के दिनों सड़क में तालाब बनना परेशानी बन गया है।
इस संबंध में क्षेत्रवासी राम किशन, सुरेश लाल, महेंद्र और रमेश लाल ने बताया कि सरकार लाहौल में पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी स्तर पर सभी दावे हवा हैं। जाहलमा स्कूल मे अध्ययनरत छात्रा शीतल, आस्था और शिवानी के अनुसार वह जाहलमा बाजार की खस्ताहाल सड़क से काफी परेशान हैं। स्थानीय दुकानदार राजेंद्र कुमार और सुशील के अनुसार सड़क से उठती धूल से उनके दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है। उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के ओसी मेजर देश पांडे ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। इस बाबत उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।