{"_id":"5a89ad144f1c1b514a8ba026","slug":"91518972180-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजौरा के गोसदन में बनेंगे आधुनिक शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजौरा के गोसदन में बनेंगे आधुनिक शेड
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू।
बेसहारा पशुओं के लिए जिला कुल्लू के बजौरा में एक मास्टर गोसदन का निर्माण किया जा रहा है। सूबे का पहला मास्टर गोसदन 17 बीघा से अधिक भूमि में तैयार होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोसदन में जहां पशुओं को रखने के लिए आधुनिक स्तर के शेड निर्मित किए जाएंगे वहीं चरागाह की भी सुविधा मिलेगी।
अभी तक यहां करीब 150 के करीब बेसहारा पशुओं को रखा गया है। ब्यास नदी के तट पर बन रहे मास्टर गोसदन में पशुओं को पानी की भी समस्या नहीं रहेगी। स्पर्श यानि सोसायटी फॉर प्रोटेक्शन एंड रीहेबीलिटेशन ऑफ स्टे एंड हेल्पलेस एनिमल्स का गठन किया गया है जो जिला के बेसहारा पशुओं की देखरेख करेगी। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मास्टर गोसदन के लिए बजौरा में 17 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को फाइनल कर दिया है और जल्द ही यहां एक आधुनिक स्तर का मास्टर गोसदन तैयार होगा।
विज्ञापन
.......
तालाब और गौबर गैस प्लांट भी होगा
मास्टर गोसदन में बेसहारा पशुओं के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पशुओं को नहलाने के लिए यहां एक तालाब का भी निर्माण होगा। इसके अलावा यहां एक गोबर गैस प्लांट की भी स्थापना की जाएगी। यहां निकलने वाले गोबर के वेस्ट को खेतों के लिए सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
...
एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
बजौरा में बनने वाले मास्टर गोसदन के लिए उपायुक्त कुल्लू ने स्पर्श के अंतर्गत ही एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। इसमें जिला पंचायत अधिकारी, उपनिदेशक पशुपालन विभाग तथा डीएफओ पार्वती को शामिल किया गया है। चार अधिकारियों की टीम ही इस मास्टर गोसदन की तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करेगी।
000