फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेच्छा से बिजली महादेव तक हो रोप वे का निर्माण

पेच्छा से बिजली महादेव तक हो रोप वे का निर्माण

Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पेच्छा से बिजली महादेव तक हो रोप वे का निर्माण
पेच्छा से बिजली महादेव
विज्ञापन

तक हो रोप वे का निर्माण
ग्रामीण बोले, खस्ताहाल सड़क की भी सुधरेगी हालात
150 करोड़ से बनना है बिजली महादेव रोप वे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के बिजली महादेव मंदिर तक बनने वाले रोप वे को घाटी के लोगों ने पेच्छा से ही बनाने की मांग की है। बिजली महादेव रोप वे को पेच्छा से बिजली महादेव तक निकाला जाएगा। इससे जहां दशकों से खस्ताहाल बिजली महादेव सड़क की हालत सुधरेगी।
वहीं, घाटी के युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी खुलेंगे। रोप वे को पेच्छा से निकालने के लिए स्थानीय पंचायत ने भी एनओसी भी प्रदान की हुई है। 150 करोड़ की लागत से बिजली महादेव रोप का निर्माण किया जाना है। रोप वे लेकर एक सप्ताह पहले हुई मीटिंग में पूरा खाका तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि रोप वे एक जिया रामशिला मार्ग में स्थित एक स्थान से बिजली महादेव तक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध मेें घाटीवासी देवराज शर्मा, तरांबली गांव के सुभाष शर्मा, सेउगी के दीवान राणा, चमन लाल, महेश शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, बहादुर सिंह, किरन शर्मा और किंजा गांव के ज्ञान चंद के अनुसार रोप वे अगर जिया रामशिला सड़क से निकाला जाता है तो खराहल घाटी में पर्यटकों की गतिविधियां केवल बिजली महादेव तक ही सीमित होकर रह जाएंगी। पेच्छा से बिजली महादेव तक अगर रोप वे को निकाला जाएगा तो क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कें भी सुधरेंगी। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से रोप वे को पेच्छा से बिजली महादेव तक निकाले जाने की मांग की है। सेउगी, चंसारी और तलोगी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed