फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी न होने से मनाली में 60 फीसदी गिरा पर्यटन कारोबार

बर्फबारी न होने से मनाली में 60 फीसदी गिरा पर्यटन कारोबार

Wed, 17 Jan 2018 07:35 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी न होने से मनाली में 60 फीसदी गिरा पर्यटन कारोबार
manali - फोटो : amarujala
मनाली/पलतीकूहल (कुल्लू)। इस साल मनाली में बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबारी मायूस हैं। जबकि पिछले साल 11 दिसंबर को घाटी में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद मनाली में विंटर सीजन में भी समर सीजन की ही तरह पर्यटकों की चहल पहल नजर आने लगी थी। विंटर कार्निवाल तक मनाली में होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक थी लेकिन नए साल का दूसरा सप्ताह शुरू होने से मनाली के पर्यटन स्थल सूने पड़ने लगे और इन दिनों मनाली मात्र 10 फीसदी तक आक्यूपेंसी रह गई है।
विज्ञापन

सोलंगनाला, कोठी व गुलाबा स्नो प्वाइंटों पर बर्फबारी का नामोनिशान नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मनाली का माल खाली-खाली नजर आ रहा है और यहां नाममात्र के सैलानी रह गए हैं। पिछले साल जनवरी की बात करें तो मनाली के होटल पैक चल रहे थे। जानकारों का मानना है कि बर्फबारी देखने की चाह रखने वाले सैलानी अब कश्मीर का रूख करने लगे हैं। मनाली में बर्फबारी न होने से सैलानी ही नहीं बॉलीवुड की शूटिंग यूनिटें भी नहीं आ रही हैं और अपने कार्यक्रमों को आगे खिसका दिया है। बर्फबारी के चलते बॉलीवुड और पंजाब की दर्जनभर यूनिटें मनाली आने वाली थीं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली में होटलों की आक्यूपेंसी न के बराबर रह गई है। कई होटलों खाली पड़े हैं और माल रोड गिने-चुने सैलानी की नजर आ रहे हैं। वहीं स्थानीय फिल्म कॉ-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अक्षय कुमार, रनवीर सिंह और यशराज बैनर की एक अनाम फिल्म का शैड्यूल यथावत है। लेकिन कुछ अन्य फिल्मवालों ने बर्फबारी न होने से कार्यक्रम आगे कर दिया है। विंटर कार्निवाल के खत्म होते ही जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में एकाएक कमी आई है। मनाली के माल रोड़ के साथ सोलंगनाला, कोठी, हिडिंबा मंदिर व वशिष्ठ में सैलानियों की कदमताल से सूने पड़ गए है। बर्फबारी न होने से सोलंगनाला में चलने वाली साहसिक गतिविधियां भी ठप पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed