{"_id":"5c545012bdec22271a77b5e7","slug":"81549029394-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों के आठ पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों के आठ पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जिला कैडर से संबंधित सीएंडवी वर्ग शारीरिक शिक्षक के बैचवाइज साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं। शारीरिक शिक्षकों के आठ पद भरे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाने हैं। विभाग ने उम्मीदवारों को साक्षात्कार पत्र भी जारी कर दिए हैं।
कुल्लू रोजगार कार्यालय के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के साक्षात्कार चार और पांच फरवरी को लिए जाएंगे। आनी और बंजार रोजगार कार्यालय के अंतर्गत उम्मीदवारों के साक्षात्कार छह फरवरी को लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को समस्त दस्तावेजों सहित उप निदेशक प्रारंभिक कार्यालय में उपस्थिति होना होगा। उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों के अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी किए गए हैं। शारीरिक शिक्षक सामान्य 1999, बीपीएल 2000, सामान्य डब्लयूएफएफ 2017, अनुसूचित जाति 2002, अनुसूचित जाति बीपीएल 2008, अन्य पिछड़ा वर्ग 2005 तक के उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक का कार्यभार देख रहे शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आवेदन नहीं मिले हैं, वे सीधे भी अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा सकते हैं और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि सोमवार से रखी गई है।