{"_id":"5bf1bbf2bdec22697d28be6d","slug":"81542568946-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड शिविर का समापन
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टोलियों को पुरस्कृत भी किया गया।
शिविर समापन के अवसर पर स्काउट-गाइड जिला प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह ने स्काउट नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, बायां हाथ मिलाना, प्राथमिक चिकित्सा, संकेतों और दिशाओं की जानकारी, झंडा फहराना और उतारना, गांठ बंधन के साथ ही टेंट निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया।
नोट बुक प्रतियोगिता के स्काउट वर्ग में संकल्प पहले, शैलू दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहे। गाइड वर्ग में शिफा पहले, नाजिया दूसरे और हिबा तीसरे स्थान पर रहीं। टैंट निर्माण में पांडव टोली ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में जिला प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सच्चा स्काउट-गाइड ही देश एवं माता पिता के साथ समाज की सच्ची सेवा कर सकता है। प्रधानाचार्य परम सिंह ने विजयी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।