{"_id":"5bc3440ebdec226983026371","slug":"81539523598-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहड़ी में आग से ढाई मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहड़ी में आग से ढाई मंजिला मकान जला
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
मकान में अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी ग्राम की पंचायत भलाण-2 के माहड़ी गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मकान में आग रविवार शाम चार बजे लगी। इससे माहड़ी गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में सड़क न होने के कारण आग को समय पर बुझाया नहीं जा सका। ऐसे में देखते ही देखते एक परिवार की जीवन भर की पूंजी राख के ढेर में तबदील हो गई। माहड़ी निवासी कली राम के घर में अचानक चिंगारी उठी। इसके बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना के बाद प्रभावित परिवार सदमे में हैं। पंचायत प्रधान गीता ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। कहा कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि आग की सूचना मिली है। घटनास्थल का मौका करने के लिए पटवारी को भेजा जाएगा।