फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पौने तीन साल बाद भी नहीं मिली फसल बीमा राशि

पौने तीन साल बाद भी नहीं मिली फसल बीमा राशि

Wed, 21 Mar 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
पौने तीन साल बाद भी नहीं मिली फसल बीमा राशि
किसान
उमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू के सैकड़ों किसानों को तीन साल के बाद भी फसल बीमा भुगतान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिला कुल्लू में तीन वर्ष पूर्व टमाटर फसल का बीमा सैकड़ों किसानों ने किया है, लेकिन तीन साल बाद भी किसानों को फसल बीमा का भुगतान लटका पड़ा है।

समय पर बीमा राशि का भुगतान न होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। बीमा राशि समय पर न मिलने से किसानों में संबंधित विभाग और सरकार के प्रति काफी रोष है। अब किसानों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस संबंध में किसानों की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। घाटी के सैकड़ों किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन डीसी के माध्यम से भी भेजा था। उपायुक्त ने किसानों को उस समय जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया था। संबंधित विभाग और आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद भुगतान अभी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही किसानों को भुगतान किया गया हैै। जिले में चार सौ के करीब किसानों ने फसल बीमा करवाया है। घाटी के किसान देवराज नेगी, प्रेम चंद ठाकुर, नारायण महंत, रेवत राम, लाल चंद, गौरव, रमेश, भुवनेश्वर, दौलत राम, डिणे, बेली राम, सिकंदर, जीवानंद, देवराज ठाकुर और अन्य ने बताया कि जुलाई 2015-16 में कृषि विभाग के तहत आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से टमाटर फसल का बीमा करवाया था। उन्होंने कहा कि प्रति बीघा प्रीमियम चार सौ रुपये अदा किया था। जिला कुल्लू के सैकड़ों किसान अपने भुगतान के लिए विभाग के कार्यालय में कई बार चक्कर लगा चुके हैं। उपरोक्त किसानों का कहना है कि जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed