फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश

वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश

Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश
वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश
विज्ञापन

लगघाटी के सुम्मा में सब्जी मंडी को चिहिन्त हुई है भूमि
विभाग की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के सुम्मा में वन विभाग की भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। इससे पहले की कब्जाधारी वन भूमि पर डेरा जमा लेते कि मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले ही अवैध कब्जे की कोशिश करने वाले मौके से फरार हो गए। वहीं मामले को लेकर लगघाटी में चर्चाओं का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व कृषि, आईटी और जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा लगघाटी के सुम्मा में सब्जी मंडी का निरीक्षण करने गए हुए थे। निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी की भूमि का चयन एपीएमसी के अधिकारियों के समक्ष किया गया था। मंत्री के निरीक्षण के एक दिन बाद उक्त भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। इसकी भनक लगते ही गांव के लोग भी मौके पर आ गए। अवैध कब्जा किए जाने को लेकर गहमागहमी का माहौल भी बन गया। मामला बिगड़ता देख वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग का एक दल मौके पर अवैध कब्जा खाली करने के लिए पहुंचा लेकिन स्थिति को भांपते ही अवैध कब्जा करने की कोशिश करने वाले मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, डीएफओ डॉ नीरज चड्ढा ने कहा कि सूचना मिली थी कि लगघाटी के सुम्मा में कुछ लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही उक्त लोग मौके से भाग गए। वन भूमि पर अवैध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed