{"_id":"59ea2adf4f1c1b6a678b6c9b","slug":"81508518623-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में दीपावली का पर्व वीरवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक देवभूमि कुल्लू में पटाखों तथा आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। दीपों के पर्व को सभी समुदाय के लोगों ने खुशी के साथ मनाया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
दीपावली पर जिला के देवालयों में देवताओं की विशेष पूचा-अर्चना की गई। उसके बाद लोगों ने गणेश भगवान तथा माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों ने रात भर जश्न मनाया। दीवाली पर कुल्लू, भुंतर, बंजार और मनाली के बाजारों में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी। इधर, वीरवार को मिठाई, आभूषण, बर्तन और कपड़ों की दुकानों में लोगों का तांता लगा रहा। मिठाई की दुकानों में आलम यह रहा कि लोगों को मिठाई खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं लोगों ने सोने चांदी के आभूषण भी दीपावली पर खरीदे। ढालपुर के रथ मैदान में दीवाली पर जमकर आतिशबाजी की गई।
इस संबंध में घाटीवासी तिलक राज, प्यारे लाल ठाकुर, धनी राम, देवेंद्र गौड़ और काकू ने कहा कि दीपों का पर्व जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने इष्ट देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर दीपों के पर्व की बधाई दी गई तथा मिठाइयां भी बांटी गईं। इधर खराहल घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी के अनुसार दीवाली के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना कर दीपावली का पर्व खुशी के साथ मनाया। इधर भ्रैंण गांव में देवता से ग्रामीणों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।