{"_id":"69d2523cd6fc023cbc039124","slug":"74-adolescent-girls-in-sainj-received-the-hpv-vaccine-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173114-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज में 74 किशोरियों ने लगवाया एचपीवी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज में 74 किशोरियों ने लगवाया एचपीवी टीका
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। जिले में 14 वर्ष की 4,200 से अधिक किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में शनिवार और रविवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
इन सत्रों में कुल 74 किशोरियों ने एचपीवी का टीका लगवाया। केंद्र प्रभारी डॉ. वरुण ने बताया कि 4 और 5 अप्रैल को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया गया, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।
उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार को 57 किशोरियों ने टीका लगवाया, जबकि रविवार को खराब मौसम के बावजूद 17 किशोरियां टीकाकरण के लिए केंद्र पहुंचीं। संवाद