{"_id":"5c98d96bbdec22140e107896","slug":"71553521003-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदूर से भड़की आग से झुलसे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदूर से भड़की आग से झुलसे बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत नोहांड़ा के गांव टलिंगा में 13 मार्च को तंदूर से भड़की आग की चपेट में आए डेढ़ साल के बच्चे की सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। तंदूर से भड़की आग की चपेट में दोनों भाई और बहन आ गए थे।
मकान में लगी आग के कारण ये दोनों काफी झुलस गए थे। इसके बाद दोनों को बंजार अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए डेढ़ साल के हरीश व चार साल की डिपंल को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया था। डेढ़ साल का हरीश जिंदगी की जंग हार गया। आग से मिले जख्मों को डेढ़ साल का यह बच्चा नहीं सह पाया। हरीश के पिता घनश्याम ने कहा कि बड़ी बेटी का अभी उपचार पीजीआई में चल रहा है। शव को पीजीआई से गांव टलिंगा लाया जा रहा है। घटना के बाद बच्चे के परिजन गहरे सदमे में है। 13 मार्च को बंजार उपमंडल की नोहांड़ा पंचायत के गांव टलिंगा में घनश्याम सिंह पुत्र अमर चंद अपने खेत में काम करने गए थे। घर पर उनके दोनों बच्चे ही थे। अचानक तंदूर से भड़की आग ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। मकान का एक हिस्सा भी जलकर राख हो गया। काफी देर के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया और बच्चों को भी आग से बाहर निकालने में कामयाब हुए। लेकिन तब तक बच्चे काफी झुलस गए थे। हालांकि काफी हद तक नुकसान होने से बचा लिया है। टलिंगा गांव में बच्चे की मौत के बाद मातम का माहौल है।