फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंपर फसल के अरमानों पर फिर गया पानी 15-11-02

बंपर फसल के अरमानों पर फिर गया पानी 15-11-02

Tue, 27 Mar 2018 05:47 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
बंपर फसल के अरमानों पर फिर गया पानी 15-11-02
प्लम की बंपर फसल की आस अधूरी
विज्ञापन

बिगड़े मौसम से 50 फीसदी फसल को नुकसान
बर्फबारी से तापमान लुढ़कने से पेश आई समस्या
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में इस साल प्लम की फसल भी मौसम से प्रभावित हुई है। बागवानों की बंपर फसल होने की आस पूरी नहीं हो पाई है। बिगड़े मौसम से करीब 50 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। प्लम के पौधों पर फ्लावरिंग के वक्त बारिश और बर्फबारी होने से प्लम की सेटिंग 55 प्रतिशत प्रभावित हुई है।
बागवानों को कहना है कि जब पौधों पर भरपूर फूल खिले थे, उस समय एकाएक बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान लुढ़कने से सेटिंग प्रक्रिया को नुकसान हुआ है। कुल्लू जिला में औसतन पचास फीसदी फसल को नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तो फसल काफी अच्छी भी दिख रही है। जिला कुल्लू में प्लम की तमाम वैरायटी लगभग 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर पैदा हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फ्लावरिंग के दौरान प्लम के लिए तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। मगर इस बार ऐसी अवस्था में कुल्लू में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से पारा लुढ़क गया, जिससे प्लम के फूल मुरझा गए। ऐसे में पचास फीसदी सेटिंग को नुकसान पहुंचा है। वहीं इस संबंध में घाटी के बागवान अमित कुमार, महेश शर्मा, चमन ठाकुर, चंदेराम, देवराज नेगी, सुरेश ठाकुर, कमल, अशोक ठाकुर, वीर सिंह और अर्जन महंत आदि कहना है कि उतार-चढ़ाव वाले मौसम के कारण इस बार प्लम की फसल आशा के अनुरूप नहीं है। वहीं बागवानी विभाग के उप निदेशक आरके शर्मा के अनुसार मौसम के बदले मिजाज ऐसा हुआ है। हालांकि कई क्षेत्रों में प्लम की फसल बहुत बढ़िया भी है। वहीं इस संबंध में उद्यान विभाग अधिकारी उत्तम पराशर के अनुसार फसल के बारे में हर ब्लॉक से रिपोर्ट मांगी गई। जिससे आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed