फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अनुबंध कार्यकाल दो वर्ष करने की उठाई मांग

अनुबंध कार्यकाल दो वर्ष करने की उठाई मांग

Sun, 25 Mar 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
अनुबंध कार्यकाल दो वर्ष करने की उठाई मांग
कुल्लू। सर्व अनुबंध कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में रविवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला। संघ ने सरकार की ओर से 25 फीसदी ग्रेड पे बढ़ाए जाने पर सरकार का धन्यवाद किया। इसके साथ अनुबंध कार्यकाल को तीन साल से घटाकर दो साल करने की मांग की। इस दौरान विशाल आजाद, रवि, विनय, अजय, ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जिला निजी स्कूल संगठन का भी प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला। संगठन के महासचिव गणेश भारद्वाज ने कहा कि मंत्री के समक्ष निजी स्कूलों की समस्याओं को रखा गया। कहा कि अगर सरकार रेगुलेटरी एक्ट बनाती है तो उसका स्वागत किया जाएगा। कमेटी में निजी स्कूलों के दो प्रतिनिधि लिए जाएं, ताकि हमारी बात भी सुनी जाए। वहीं, शिक्षा मंत्री ने शीघ्र इस बारे में शिमला में भेंट करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस पर उचित फैसला लिया जाएगा। संगठन ने वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री के समक्ष भी अपनी मांगें रखी।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष वर्षा ठाकुर, एस्टेट डेलीगेट डॉ. निरंजन देव शर्मा, मोती लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-2 का दौरा भी किया। परियोजना के महाप्रबंधक प्रभारी आरके जायसवाल ने परियोजना के निर्माण कार्य से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed