{"_id":"5ab3b3a44f1c1b54408b45f3","slug":"71521726372-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटराईं स्कूल में छात्रा से पकड़ी नकल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटराईं स्कूल में छात्रा से पकड़ी नकल सामग्री
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराईं स्कूल में छात्रा से पकड़ी नकल सामग्री
छात्रा ने किट में छुपाकर रखी थी नकल सामग्री
बराण और कटराईं स्कूल में निरीक्षण विंग ने दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटराईं में एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा गया है। छात्रा का यूएमसी बनाकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजा गया है। अब तक शिक्षा विभाग का निरीक्षण विंग 25 स्कूलों में छापमारी के दौरान 32 नकलची दबोच चुका है।
वीरवार को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बराण में दबिश दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बराण में सुबह 10:30 बजे निरीक्षण विंग की टीम ने दबिश दी। यहां शारीरिक शिक्षा का पेपर चल रहा था। स्कूल में सभी व्यवस्थाओं को जांचा गया। इस दौरान किसी प्रकार की नकल का मामला भी सामने नहीं आया। इसके बाद निरीक्षण विंग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं का रुख किया। 11:30 बजे टीम स्कूल पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक छात्रा के पास नकल सामग्री पाई गई। छात्रा ने उक्त नकल सामग्री को अपनी किट में छुपाकर रखा हुआ था। चेकिंग के दौरान जब किट खोलकर देखा गया तो इसमें नकल के पर्चे पाए गए। इसके आधार पर छात्रा का यूएमसी केस बनाकर स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजा गया। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि कटराईं स्कूल में एक छात्रा के पास नकल सामग्री पाए जाने पर उसका यूएमसी केस बनाया गया है।