{"_id":"5ab3b39a4f1c1ba6768b7043","slug":"71521726362-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिडिंबा से लॉगहट के लिए होगा वन वे, नो पार्किंग जोन भी किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिडिंबा से लॉगहट के लिए होगा वन वे, नो पार्किंग जोन भी किए तय
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। आगामी पर्यटन सीजन के दौरान मनाली की यातायात की समस्या से निपटने के लिए मनाली प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को मनाली में अधिकारियों और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बैठक की गई। इसमें यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि हिडिंबा से लॉगहट के लिए वन वे किया जाएगा। इस सड़क में पर्यटन निगम का एक बंद पड़ा टैंक आता है, जिसकी वजह से वाहन ढुंगरी से ही वापस हो जाते हैं और ढुंगरी में जाम की दिक्कत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब टैंक को हटाकर सड़क को वन वे किया जाएगा। पुलिस स्टेशन से लेकर मनाली ब्रिज और चौक से लेकर ढुंगरी तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है, जिसमें किसी प्रकार से कोई वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान बस सुविधा वाले निजी स्कूल शनिवार की जगह मंगलवार को छुट्टी करें। इस दिन रोहतांग दर्रा को जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य होता है। इससे पर्यटक मनाली के स्थानीय टूरिस्ट प्वाइंट में ही घूमते हैं, जिससे जाम की दिक्कत होती है। रमन ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान मनाली को ध्वनि प्रदूषण रहित बनाया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान बड़े माल वाहन ट्रकों से सामान को उतारने का समय और स्थान निश्चित किया जाएगा। मनाली में स्वच्छता अभियान भी छेड़ा जाएगा। इस दौरान मंगल चंद नेगी, राजकुमार डोगरा, एसएस संधू, अमर सिंह, संजीव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।