{"_id":"5ab3b3924f1c1bec3f8b45a7","slug":"71521726354-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवाह में 12 बीघा वन भूमि से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवाह में 12 बीघा वन भूमि से हटाया कब्जा
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में वन विभाग ने अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कस दिया है। सराज बीट में वन विभाग ने 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया है। वन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद वन विभाग अवैध कब्जाधारकों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
वीरवार को वन विभाग के आरओ बंजार मघर सिंह की अगुवाई में एक टीम सिराज बीट के तहत पाटन अलवाह गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची। यहां पर एक व्यक्ति ने 13 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। भूमि की पैमाईश करने के बाद यहां अवैध कब्जा छुड़वाया गया। 13 में से 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा खाली करवाया गया। आरओ बंजार मघर सिंह ने कहा कि सिराज बीट के तहत पाटन अलवाह गांव के एक व्यक्ति के पास 13 बीघा में से 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा खाली किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सेब के 10 पेड़ों की प्रूनिंग भी की गई। वहीं डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों पर अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभाग की कार्रवाई अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी।