फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   संयुक्त सचिव ने जांचे मनरेगा के कार्य

संयुक्त सचिव ने जांचे मनरेगा के कार्य

Mon, 03 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ने जांचे मनरेगा के कार्य
कुल्लू। ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव अपराजिता सारंगी ने सोमवार को कुल्लू जिले की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मनरेगा के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं फील्ड में जाकर पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और मनरेगा वर्करों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों का पूरा ब्योरा लिया। संयुक्त सचिव ने आम लोगों से मनरेगा के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, लेबर-मैटीरियल अनुपात, कार्यदिवस, वर्करों के भुगतान और जिओ टैगिंग इत्यादि के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत हाट, बजौरा और कलैहली में मनरेगा से निर्मित सिंचाई टैंकों, जीप योग्य सड़कों और अन्य कार्यों का जायजा लिया तथा महिलाओं से बातचीत की। बजौरा के प्रधान गोपी चंद, उपप्रधान रीटा देवी, हाट की प्रधान वीना देवी, अन्य जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और मनरेगा वर्करों ने संयुक्त सचिव को विकास कार्यों का विवरण दिया। संयुक्त सचिव ने ग्राम पंचायत हाट में जीप योग्य कंक्रीट की सड़क, तेग सिंह के सिंचाई टैंक, बजौरा के गांव शाड़ीनाल के खेमाराम और कलैहली पंचायत में बने सामुदायिक सिंचाई टैंक का भी अवलोकन किया। दोपहर बाद अपराजिता ने ग्राम पंचायत बंदरोल के कार्यालय का निरीक्षण किया और पंचायत के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए हथकरघा उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बंदरोल और रायसन पंचायत में भी मनरेगा से निर्मित सिंचाई टैंकों का जायजा लिया। दोनों पंचायतों के प्रधानों ने संयुक्त सचिव को मनरेगा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक आर सेलवम, जिलाधीश यूनुस, एडीसी राकेश शर्मा, एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर और ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed