{"_id":"5c866734bdec2213ed0cafa8","slug":"61552312116-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल तेरे होठड़ू गीत पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल तेरे होठड़ू गीत पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवता पंचाली नारायण के आगमन पर गांव रूजग में दो दिवसीय फागली मेला शुरू हो गया है। फागली के दिन देव कार्रवाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मेले में मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़िया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
भीमी राम पहाड़िया ने कलू भाउआ तेरा नौचणा गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लोक कलाकार प्रेम ठाकुर ने लाल तेरे होठड़ू, हाइयें मेरिए धींगाधिगिये, तू ऐज घौरठे, चांद सी महबूबा आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही कुल्लवी नाटी भी डाली गई। ग्रामंग की नाटी एवं गांव दली की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। भारी बारिश के बावजूद दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि मोहर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि गांव में मेले के दौरान कोई भी शराब का सेवन नहीं करेगा। अगर किसी घर में शराब पिलाई गई तो उसके लिए जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मेलों में बढ़ रहे शराब के प्रचलन को देखते हुए मेला कमेटी ने यह निर्णय लिया है। गांव में मेलों व त्यौहारों को बिना शराब के सेवन से अच्छे से मनाया जा सकता है। इस दौरान सचिव हिम सिंह, खेल संयोजक मनी राम, वीर सिंह, राम लाल, प्रेम ठाकुर आदि मौजूद रहे।