फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वायरल से निपटने के लिए किया कमेटी का गठन

वायरल से निपटने के लिए किया कमेटी का गठन

Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
वायरल से निपटने के लिए किया कमेटी का गठन
वायरल से निपटने के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन

..असर अमर उजाला
मौसम खराब होने के कारण मझान नहीं पहुंच सकी टीम
वायरल की चपेट में हैं मझान में दर्जनों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू) सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापार के दुर्गम गांव मझान में वायरल फैलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने वायरल से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो जल्द ही गांव पहुंचकर लोगों को राहत प्रदान करेगी। लेकिन खराब मौसम ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
मौसम खराब होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। गौर रहे कि मझान गांव में करीब 80 लोग वायरल की चपेट में आ गए हैं। गांव में दर्जनों लोगों को बुखार है। दुर्गम गांव के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। हालांकि सैंज में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सांसद स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। दुर्गम गांव मझान के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब तीन से चार घंटों का दुर्गम रास्ता पार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेकअप के लिए टीम भेजी जाए, लेकिन वीरवार को कुल्लू जिला में हुई झमाझम बारिश और पागलनाला में सड़क अवरुद्ध होने से अधिकतर वाहन न्यूली तक नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को अगर मौसम साफ रहा तो टीम मझान गांव पहुंच सकती है।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि विभाग की तरफ से एक टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में बीएमओ बंजार को निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed