फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढालुपर में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

ढालुपर में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
ढालुपर में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने मंगलवार को प्रांत इकाई के आह्वान पर जिला मुख्यालय ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद कुल्लू जिला संयोजक रूप सिंह ने कहा कि एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच को शुरू कर आरोपियों को सजा दी जाए।

कहा कि कृषि विश्वविद्यालय व बागवानी विश्वविद्यालय में जो फीस वृद्धि हुई है, उसे तुरंत वापस लिया जाए। इससे गरीब तबके के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने नौणी विश्वविद्यालय के वीसी पर नियमों को ताक पर रख कर अपने चहेतों की भर्ती करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले को लेकर सरकार से उनको बर्खास्त करने की मांग की है। इकाई सह सचिव राहुल बिष्ट ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को तुरंत बहाल कर छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका ठाकुर ने बताया कि आउटसोर्स के तहत हो रही भर्तियां बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। एबीवीपी ने इसे बंद कर नियमित भर्ती करने की मांग की। हिमाचल में खेल व संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना, केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास शीघ्र किया जाए। छात्र संघ ने कहा कि प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन छात्रों की मांगों को पूरा करे। इस दौरान परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, अनिल ठाकुर, ऊषा, मोनिका, दीप्ति, अमित सेन, अभिषेक, सुमित ठाकुर और रूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed