{"_id":"5c389da9bdec22738335d786","slug":"61547214249-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से शीत लहर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से शीत लहर तेज
विज्ञापन
काेठी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/ कोकसर। कुल्लू और लाहौल घाटी की चोटियों पर शुक्रवार दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में वीरवार रात से बर्फबारी का दौर जारी रहा। यहां पर करीब 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
जलोड़ी में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों में बर्फबारी को दौर शुरू होने से कुल्लू के साथ जनजातीय जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिला प्रशासन ने 12 जनवरी तक मौसम खराब रहने तथा कुल्लू और लाहौल में भारी बर्फबारी होने संबंधी अलर्ट जारी किया है। घाटी में पहले ही डेढ़ दर्जन रूट बंद चल रहे। जलोड़ी दर्रा बंद होने से लोग जान जोखिम डालकर आवाजाही कर इसे पार कर रहे हैं। जिला मुख्यालय ढालपुर में शुक्रवार को हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में भाग लेने के लिए जिप सदस्य ममता ठाकुर, लोकेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने पैदल जलोड़ी दर्रा को पार किया। हालांकि एनएच अथॉरिटी स्नो कट्टर से बर्फ हटाने में जुटा है। लाहौल घाटी में लोग मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। तापमान में आई गिरावट से घाटी के कई क्षेत्रों में पानी के स्रोत जम जाने से पानी की किल्लत हो रही है। खराब मौसम और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से लोग घरों में ही दुबके हैं। सर्दी से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। घाटी के सभी संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही। रोहतांग दर्रा सहित कुंजुम ला, बारालाचा पास, लाचुंगला, शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक और लद्दाखी पीक तथा सीबी पर्वत श्रृंखलाओं पर शुक्रवार को भारी बर्फबारी होने की सूचना है। घाटी के रिहायशी इलाकों में घने बादल छाए रहे। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। एचआरटीसी ने सवारियों को सुरक्षा और बसों के फंसने की संभावना को देखते हुए जिले के संवेदनशील रूटों पर बसों को नहीं भेजा।