फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनु रंगशाला में दिखी कुल्लू संस्कृति की झलक

मनु रंगशाला में दिखी कुल्लू संस्कृति की झलक

Fri, 04 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
मनु रंगशाला में दिखी कुल्लू संस्कृति की झलक
रैंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लूू)। विंटर कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में शुक्रवार को कुल्लू की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों, पट्टू, धाठू में सजकर महिलाओं ने रैंप पर कैटवाक किया। महिला मंडल के फैशन शो में महिलाओं ने घरेलू कामकाज को छोड़ अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं ने कैटवाक कर यह बताया कि कुल्लू की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।

कुल्लू की महिलाओं की राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में अहम भूमिका रही है। विंटर कार्निवाल के मंच पर जब महिलाएं कुल्लवी परिधान पटू्टू, सिर पर लाल धाठू, गले में चंद्रहार, सोने का पातकू, कान में गोखड़ू, नाक में बालू और नथ, हाथों में बाजूबंद, पैरों में पाजेब पहनकर मनु रंगशाला के स्टेज उतरीं तो दर्शक देखते रह गए। महिलाओं की कैटवाक देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि घर की जिम्मेदारी संभालने के अलावा वे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी कुल्लवी संस्कृति का प्रचार बखूबी कर सकती हैं। महिला मंडलों के फैशन शो में मनु महिला मंडल मनाली गांव, दियान महिला मंडल, शिव शक्ति महिला मंडल सियाल और गायत्री महिला मंडल की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। मनु रंगशाला महिलाओं के फैशन शो के दौरान तालियों से गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed