{"_id":"5bec1700bdec225d4c0a9b93","slug":"61542199040-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बजने से पहले कर दी बच्चों को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बजने से पहले कर दी बच्चों को छुट्टी
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण विंग ने ऊझी घाटी के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई खामियां पाई गई हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। निरीक्षण विंग के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण विंग उपनिदेशक की अगुवाई में 12 नवंबर को टीम 12.50 बजे राजकीय माध्यमिक पाठशाला नथान-2 और राजकीय प्राथमिक पाठशाला नथान पहुंची। दोनों स्कूलों के मिड-डे मिल रिकॉर्ड रखरखाव में खामियां पाई गई। बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी निम्न पाया गया। अध्यापकों को इसे सुधारने के निर्देश दिए गए। दोपहर 3.25 बजे निरीक्षण टीम राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमारटी (हलाण-1) पहुंची। स्कूल में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। आधा घंटा पहले ही स्कूल के बच्चों को छुट्टी कर दी थी। स्कूल के किसी भी कमरे की सफाई, टाइम टेबल और लर्निंग आउटकम नहीं लगे थे। अग्निशमन यंत्र कमरे के एक कोने में फेंका गया था। मार्च के बाद मिड-डे मील रिकॉर्ड बुक नहीं भरी गई थी। स्कूल में अन्य रिकॉर्ड भी ठीक नहीं पाया गया। जबकि 13 नवंबर को निरीक्षण विंग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं, प्राथमिक पाठशाला बराण, प्राथमिक पाठशाला डोभा का भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में व्यवस्था सुचारु व ठीक पाई गई। बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कुछ कमियां पाई गई, जिसे सुधारने को प्रधानाचार्य को अवगत करवाया गया। बरान व डोभा में व्यवस्था ठीक पाई गई। शिक्षा विभाग में निरीक्षण विंग उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कुमारटी स्कूल में सबसे अधिक खामियां पाई गई हैं। जबकि कुछ स्कूलों में व्यवस्था सुचारु पाई गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के मुख्याओं को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।