{"_id":"5b4b36cb4f1c1b3b748b4e45","slug":"61531655883-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे करोड़ों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे करोड़ों
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की दो सड़कों के निर्माण पर करीब पौने पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों के निर्माण पर खर्च होने वाले बजट में कुछ राशि नाबार्ड से स्वीकृत हुई है। मणिकर्ण घाटी की दो सड़कों के बनने से कई गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को भेजे गए पत्र में इसकी पुष्टि हुई है। नाबार्ड की ओर से जिन सड़कों के लिए राशि स्वीकृत हुई है, उसमें शेताजोल से संगटेड़ सड़क वाया लाशणी, ग्राम पंचायत मणिकर्ण में कल्यानी-बलारगा सड़क शामिल है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी शेताजोल से संगटेड़ सड़क के निर्माण पर 268.14 लाख, कल्यानी-बलारगा सड़क के निर्माण पर भी 207.83 लाख खर्च किए जाएंगे। सड़क के बनने से कई गांवों को लाभ मिलेगा। शेताजोल से संगटेड़ सड़क का लाभ बिरनी, चकरिंगा, जच्छणी, सलास, लाशणी, संगटेड़ गांव के लोगों को मिलेगा। मणिकर्ण पंचायत में भी कई लोग भी लाभान्वित होंगे। सड़क के लिए राशि का प्रावधान करने के लिए प्रधान ग्राम कमेटी कुंदन लाल, पूर्व प्रधान महिंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, छले राम, बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से लोगों की लंबी समय से चली रही मांग पूरी होगी। लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा।