{"_id":"5af5c32b4f1c1bce408b484f","slug":"61526055723-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव आज, रोहतांग मुख्य मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव आज, रोहतांग मुख्य मुद्दा
Updated Fri, 11 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम आंचल टैक्सी यूनियन के
चुनाव आज, रोहतांग मुख्य मुद्दा
विभिन्न पदों के लिए 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव शनिवार को होंगे। सुबह आठ से चार बजे तक होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के 23 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव टैक्सी यूनियन के लिए कार्यालय में सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान करेंगे।
हिमाचल की सबसे अधिक सदस्य वाली यूनियन होने के कारण हिमाचल की राजनीति में यह एक असर रखती है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन चुनाव में रोहतांग के लिए एनजीटी की बंदिशें एक बड़ा मुद्दा है। चुनाव में खड़े उम्मीदवार टैक्सी ऑपरेटरों की भलाई के लिए अच्छे पग उठाने का वायदा कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी विक्रम शर्मा के अनुसार प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार भोला राम, गुप्त राम, पूर्ण चंद, विवेक नेगी, शेर सिंह, उपप्रधान के लिए किरण ठाकुर, जय चंद, डोला राम, नरेंद्र, महेंद्र, महासचिव के लिए अभिलाव, किशोरी लाल, मेहर चंद, रमेश, सहसचिव के लिए चित्र देव, अमर नाथ, जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष के लिए कृष्ण देव, कुलदीप, घनश्याम, तीर्थ राम, प्रेस सचिव के लिए नीरज और फतेह चंद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी दिन उम्मीदवार टैक्सी ऑपरेटरों से रिझाने में जुटे रहे। घर-घर जाकर ऑपरेटरों से मतदान की विनती की जा रही है। अपने-अपने गुटों के लिए भी उम्मीदवार पैरवी कर रहे हैं। अपनी जीत के साथ अपने गुट के पैनल को भी जीताने के लिए ऑपरेटरों को कहा जा रहा है। चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। व्हाट्स ग्रुपों में भी हिम आंचल टैक्सी यूनियन के नए प्रधान के नाम के चर्चाओं का दौर चला हुआ है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन की चुनाव प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
2500