{"_id":"5aec5c9b4f1c1b320a8b80b8","slug":"61525439643-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर भ्रामक प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर भ्रामक प्रचार
Updated Fri, 04 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के
नाम पर हो रहा भ्रामक प्रचार
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कड़ा नोटिस लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया, अनाधिकृत वेबसाइटों और संगठनों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। नकद प्रोत्साहन राशि के नाम पर फार्म बांट रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत किसी को भी नकद राशि देने का कोई भी प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग आनलाइन पोर्टल या किसी संगठन के माध्यम से नकद राशि देने के झांसे दे रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। विभाग प्रदेश के ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, सोलन, बिलासपुर और मंडी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चला रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं को सुरक्षा व समान अवसर प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को अपनी निजी जानकारी, आधार नंबर, बैंक खाता, फोन नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि न दें तथा उनके झांसे में न आएं। ऐसे लोगों की सूचना तुरंत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसपी या उपायुक्त को दें।