फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आईपीएच ने शहर के 140 डिफाल्टरों को भेजे नोटिस

आईपीएच ने शहर के 140 डिफाल्टरों को भेजे नोटिस

Fri, 04 May 2018 06:44 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच ने शहर के 140 डिफाल्टरों को भेजे नोटिस
140 पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस
विज्ञापन

एक हफ्ते में भरा बिल नहीं तो काटे जाएंगे पानी के कनेक्शन
उपभोक्ताओं से पानी-सीवरेज के वसूल करने हैं 2.50 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कुल्लू शहर बिजली और सीवरेज के बिलों को न भरने पर सख्त हो गया है। विभाग ने कुल्लू शहर के 140 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर एक हफ्ते में पानी व सीवरेज का बिल जमा करने को कहा है। इन लोगों के पास विभाग का करीब 2.50 लाख रुपया अटका है। विभाग ने बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी है।
आईपीएच विभाग ने शहर के उन लोगों को बिल दिए हैं और जिनका बिल 500 रुपये से अधिक का है। इन लोगों ने तय समय पर बिल जमा नहीं किया है ऐसे में विभाग ने नोटिस देकर लोगों को चेताया है। विभाग ने इसके लिए सात मई तक का समय दिया है। इसके बाद पानी के साथ सीवरेज का भी कनेक्शन काटा जाएगा। आईपीएच विभाग हर तीन माह बाद पानी व सीवरेज के बिलों को वितरण करता है और इन बिलों को विभाग द्वारा तय किए समय के भीतर जमा करना होता है।
विज्ञापन

इस संबंध में आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि कुछ लोग अपना बिलों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं। जिसका खामियाजा विभाग को उठाना पड़ता है। विभाग ने नियम के तहत पानी व सीवरेज के नोटिस दिए हैं। जो लोग नोटिस के मुताबिक बिल नहीं भरेगा उन पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed