{"_id":"5a90393a4f1c1ba32a8b9150","slug":"61519401274-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 रूपये में रामशिला से लेकर शास्त्रीनगर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 रूपये में रामशिला से लेकर शास्त्रीनगर का सफर
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
electric bus
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। अब रामशिला से लेकर शास्त्रीनगर के बीच लोग मात्र 15 रूपये में सफर कर सकेंगे। जबकि ऑटो में यह किराया 70 से 80 रूपये वसूला जाता है। कुल्लू शहर में इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस से शहर प्रदूषण मुक्त रहेगा। वहीं लोगों को भी सस्ती सेवा उपलब्ध होगी।
शुक्रवार को मंडी लोक सभा के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने ढालपुर के भुट्टी चौक में दो इलेक्ट्रिक टैक्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसमें एक रामशिला की तरफ तो दूसरी शास्त्रीनगर की ओर रवाना किया गया। सात सीटर इलेक्ट्रिक टैक्सी आरंभ होने से अब शहर में ऑटो रिक्शा द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने रेट पर अंकुश लगेगा। एचआरटीसी के तहत शुरू की गई इलेक्ट्रिक टैक्सी में रामशिला से लेकर शास्त्रीनगर करीब पांच किलोमीटर के दायरे का 15 रूपये किराया तय किया गया है। जबकि अखाड़ा बाजार, सरवरी और ढालपुर का किराया 10 रूपये प्रति सवारी निर्धारित किया है। क्षेत्रीय अस्पताल तथा शास्त्रीनगर का किराया 15-15 रुपये रहेगा। यह दोनों इलेक्ट्रिक टैक्सियां सुबह से शाम करीब सात बजे तक सेवा देगी। बीच में करीब दो घंटे का टैक्सियों को चार्जिंग का ब्रेक रहेगा। एचआरटीसी कुल्लू इस संबंध में जल्द ही एक समय सारिणी तय करेगी। शहरवासियों ने भी जिला मुख्यालय में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को स्वागत किया है।
इस संबंध मेें टेक सिंह, शेर सिंह, अनिल कुमार, संजय शर्मा, टिकम राम, राम लाल, अमर सिंह, चुनी लाल, दुनी सिंह, प्रेम सिंह तथा राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर में ऑटो में सफर करना मुश्किल हो गया है। ऑटो चालक मनमाने रेट लेकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस से शहर के लोगों के साथ गरीब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि रामशिला से शास्त्रीनगर के बीच लोग 15 रूपये में सफर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम टैक्सी के संचालन को लेकर समय सारिणी जारी करेगी।