{"_id":"5a5f51f14f1c1b87268b4eaa","slug":"61516196337-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली बिहाल में नेचर पार्क, सोलंग डंपिंग साइट पर एडवेंचर स्पोटर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली बिहाल में नेचर पार्क, सोलंग डंपिंग साइट पर एडवेंचर स्पोटर्स
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Manali City
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली बिहाल की लगभग 200 बीघा भूमि पर नेचर पार्क विकसित किया जाएगा और सोलंग डंपिंग साइट की करीब 122 बीघा जमीन को साहसिक खेलों व अन्य गतिविधियों के लिए आवंटित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का विस्तार होगा तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार मनाली विधानसभा क्षेत्र के लेफ्ट बैंक की ग्राम पंचायतों के दौरे पर पहुंचे गोविंद सिंह ठाकुर ने यह ऐलान किया। पलचान, बाहंग, वशिष्ठ व अन्य गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर ईको टूरिज्म की संभावनाओं का उचित दोहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनाली बाजार से मनाली गांव, गोशाल, बुरुआ, शनाग, पलचान और कोठी के बीच इलेक्ट्रिक मुद्रिका बस सेवा आरंभ की जाएगी और इसका समय स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार ही तय किया जाएगा। कोठी बस अब रविवार को भी चलाई जाएगी। मनाली से वशिष्ठ के लिए सात सीटर इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा आरंभ की जाएगी। जगतसुख और क्लाथ क्षेत्र तक भी मुद्रिका बस चलाई जाएगी। मनाली के निकट आलू ग्राउंड में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मनाली के साथ लगते जंगल और प्रस्तावित नेचर पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक लाइटिंग व लेजर शो इत्यादि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, महिला आयोग सदस्य मंजरी नेगी, भाजपा जिला महामंत्री बालमुकुंद राणा, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामंत्री ठाकुर दास, प्रधान सुंदर सिंह, वेदराम और अन्य उपस्थित थे।