फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   58914 students of class I to VIII will come to school in the district

जिले में पहली से आठवीं के 58914 विद्यार्थी आएंगे स्कूल

Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
58914 students of class I to VIII will come to school in the district
17 फरवरी से स्कूल में आएगें पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में वीरवार से पहली से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। 58914 विद्यार्थियों की दोबारा ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कैबिनेट में स्कूलों में छोटी कक्षाओं को नियमित करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला के सरकारी और निजी स्कूलों में रौनक लौटेगी। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पहले से प्लान तैयार रखा है। कक्षाओं को रोजाना सैनिटाइज के अलावा एसओपी का पालन करते हुए विद्यार्थियों को उचित दूरी में बैठाने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि कोरोना की पाबंदियों के बीच सरकार ने पहले महज बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ही स्कूल में नियमित कक्षाएं लगाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

अब पाबंदियों के बीच छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी भी रोजाना स्कूल आएंगे। हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला के 1050 स्कूलों को सैनिटाइजेशन के लिए करीब 40 लाख का बजट भी जारी किया गया है। इस राशि को कक्षा को सैनिटाइज करने, मास्क उपलब्ध करवाने और अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोरोना के मामले बढऩे के कारण ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दो जनवरी तक छुट्टियां रहीं। इसके बाद बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 28579 विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया। अब 17 फरवरी से पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी स्कूलों में लगेंगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि कक्षाओं को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed