फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   5,241 applications received for admission in the first year of graduation

Kullu News: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आए 5,241 आवेदन

Mon, 15 Jul 2024 03:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
5,241 applications received for admission in the first year of graduation
जिले के चारों महाविद्यालयों में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के चार महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 5,241 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 16 जुलाई को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे। जिले में तीन जून से स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। यह 15 जुलाई तक चली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के साथ जवाहर लाल राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली), राजकीय महाविद्यालय बंजार और राजकीय महाविद्यालय सैंज में ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने की सुविधा रही।

15 जुलाई तक उपरोक्त चारों महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में कला, विज्ञान और वाणिज्य के अलावा अन्य संकायों में प्रवेश के लिए 5,241 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में 4,900, राजकीय महाविद्यालय बंजार में 240, जवाहर लाल राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में 61 और राजकीय महाविद्यालय सैंज में 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed