{"_id":"67e29f7c89a96423880a7778","slug":"52-artists-from-kullu-and-lahaul-spiti-arrived-for-the-audition-kullu-news-c-89-1-klu1002-144035-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऑडिशन में पहुंचे कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 52 कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऑडिशन में पहुंचे कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 52 कलाकार
Wed, 26 Mar 2025 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
अटल सदन में कुल्लू के गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक और अन्य लोक विधाओं के कलाकारों का पंजीकरण व व
कुल्लू में कलाकारों के वर्गीकरण के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग ने लिया ऑडिशन
जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर के कलाकारों का होगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के कलाकारों का अगल-अलग स्तर पर पंजीकरण करने के लिए ऑडिशन प्रक्रिया का आयोजन किया। इसमें कुल्लू एवं लाहौल स्पीति से 52 कलाकारों ने भाग लिया। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कलाकारों का जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर पर वर्गीकरण कर पंजीकरण होगा। इसके चलते दिनभर अटल सदन कुल्लू के सभागार में कलाकारों ने अपना पंजीकरण फार्म भरा और ऑडिशन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
इसमें कलाकारों में गायन, वादन और नृत्य आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। जिसमें निर्णायक मंडल में पूर्व प्रोफेसर म्यूजिक डॉ. सूरत ठाकुर, सहायक लोक संपर्क अधिकारी कुल्लू जेपी शर्मा और कॉलेज प्रोफेसर डॉ. हरि सिंह ने भूमिका निभाई।
जिला भाषा अधिकारी कुल्लू प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के कलाकारों के लिए गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक और अन्य लोक विधाओं के कलाकारों का पंजीकरण और वर्गीकरण किया जा रहा है। इसके लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय मेलों, उत्सवों में कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
पात्रता के लिए ये हैं मापदंड
प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि उच्च श्रेणी में वे कलाकार शामिल होंगे जिन्होंने राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति दी हो। ऐसे कलाकार जो प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आइडल और सारेगामापा विजेता या उपविजेता रहे हो वे भी उच्च श्रेणी में शामिल किए जाएंगे। द्वितीय श्रेणी में वे कलाकार होंगे जो हिमाचल यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता रहे हो। लिहाजा, आज हुई चयन प्रक्रिया के बाद कलाकारों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं उसके आधार पर जल्द कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा।