{"_id":"5c5058a5bdec22738c0f118a","slug":"51548769445-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद कुल्लू जिला में भी अलर्ट जारी हो गया है। हालांकि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग रोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रिपोर्ट ले रहा है।
विभाग ने पहले ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्वाइन फ्लू की दवाई का स्टॉक भी भेजा है, जिससे बीमारी पर जल्दी से काबू पाया जा सके। हालांकि विभाग ने आइसोलेशन वार्ड भी बनाया हुआ है। इसमें 10 बिस्तर की सुविधा है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा टेस्ट की सुविधा अस्पताल में नहीं है। लेकिन मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाता है। गौर रहे कि प्रदेश के कई जिलों में लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। अभी तक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वाइन फ्लू का एक भी मामला नहीं आया है। फिर भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि आईडीएसपी के तहत रोजाना इसकी रिपोर्ट ली जा रही है। विभाग ने पहले ही दवाइयों स्वास्थ्य केंद्रों को भेज दी हैं। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की भी व्यवस्था है। दवाइयां का और भी ऑर्डर किया हुआ है।