फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब सरकारी स्कूलों के मिड डे मील पर रहेगी पैनी नजर

अब सरकारी स्कूलों के मिड डे मील पर रहेगी पैनी नजर

Mon, 19 Feb 2018 09:50 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
अब सरकारी स्कूलों के मिड डे मील पर रहेगी पैनी नजर
mid day meal - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। हाई स्कूल चेष्टा में प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा के लाइव कार्यक्रम के दौरान जातीय भेदभाव का मामला सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड डे मील पर पैनी नजर रखी जाएगी। मिड डे मील के दौरान अगर बच्चों को अलग-अलग बिठाया तो त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उपायुक्त ने शिक्षा उपनिदेशक सहित स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। हाई स्कूल चेष्टा में एक वर्ग के बच्चों को अन्य विद्यार्थियों से अलग बिठाया गया। बच्चों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में परोसे जाने वाले मिड डे मील के दौरान भी स्कूल में ऐसा ही घटित होता है। मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके बाद एक्शन में आते हुए उपायुक्त ने इस संबंध में स्कूल प्रबंधकों सहित शिक्षा उप निदेशकों को आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड डे मील ऐसी कोताही न बरती जाए। इसके अलावा प्रार्थना सभा में विशेष वर्ग के बच्चों को अलग बिठाए जाने पर भी नजर रखी जाएगी। चेष्टा स्कूल मामला उजागर होने के बाद शिक्षकों में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में उपायुक्त युनूस ने कहा कि स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड डे मील व प्रार्थना सभाओं में अब पैनी नजर रखी जाएगी। इस संबंध स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कहीं पर जातीय भेदभाव का मामला सामने आता है तो त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बलदेव राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed