फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिया से रामशिला तक कई मकानों को खतरा

जिया से रामशिला तक कई मकानों को खतरा

Sat, 03 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिया से रामशिला तक कई मकानों को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिया से लेकर रामशिला तक इन दिनों फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस बीच फोरलेन निर्माण में छोटे क्रेटवॉल लगाए जाने का मामला सामने आया है। पहाड़ी की कटिंग 50 फीट या इससे अधिक की गई है। जबकि भूस्खलन रोकने के लिए महज 20 फीट की क्रेटवाल लगाई जा रही है। ऐसे में वामतट पर जिया से लेकर रामशिला तक कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

करीब डेढ़ माह पहले खराहल के देवधार गांव में फोरलेन के चलते तीन मकानों में दरारें आ गई हैं। मकानों में दरारें आने से प्रभावित परिवार के लोगों को टीन के शेड में रातें बितानी पड़ रही हैं। जबकि, अन्य जगहों पर कटिंग से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनी ने पहाड़ी की कटिंग कर रखी है। इसके बाद क्रेटवाल लगाए जाने हैं, लेकिन क्रेटवाल छोटे लगाए जाने से बारिश के दौरान कई मकान इसकी जद में आ सकते हैं। फोरलेन प्रभावित जयनारायण शर्मा, ओंकार शर्मा, कमलेश शर्मा, मोहित कात्यायन, उरज्ञान दोरजे आदि ने कहा कि फोरलेन कटिंग के कारण उनके मकानों और बगीचों में दरारें आ गई हैं। जितनी कटिंग की गई है, उसकी फिलिंग के लिए क्रेट वायर कम लगाई जा रही है। ऐसे में भूस्खलन का खतरा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो क्रेटवाल लगाए जा रहे हैं, जो मजबूत नहीं हैं। कंपनी मनमानी कर रही है। यह क्रेटवाल वजन सहन नहीं कर पाएंगे। उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि देवधार में जिन मकानों में दरारें आई हैं उनका मौका किया गया है। प्रभावितों का कहना है कि क्रेटवाल छोटे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed