{"_id":"5a748c924f1c1b1d368b823f","slug":"51517587602-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार आम बजट में हुई मजदूरों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार आम बजट में हुई मजदूरों की अनदेखी
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। केंद्र सरकार के आम बजट 2018-19 में मजदूरों की अनदेखी को लेकर सीटू ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, बजट में मजदूरों की अनदेखी के प्रति रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर बजट में मजदूरों की अनदेखी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सीटू के जिला प्रधान भूप सिंह भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में मजदूरों का कोई जिक्र तक नहीं किया। जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, सरकार ने गरीबों की अनदेखी के अलावा कुछ नहीं किया है। आम बजट जो पेश किया गया है, वह जनता विरोधी है। जिला परिषद सदस्य एवं कामरेड लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आम बजट केबल पूंजीपतियों और रसूखदारों के लिए लाभकारी है। गरीब मजदूरों के लिए बजट में कोई नई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में फेरबदल कर रही है, जिसकी वजह से मजदूरों का शोषण हो रहा है। अगर केंद्र सरकार का मजदूर विरोधी रवैया लगातार जारी रहा तो सीटू आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान चमन ठाकुर, अनहल कुमार, पवन, होतम सौंखला, गोविंद, पदम प्रभाकर, गुमान सिंह, नारायण सिंह, उत्तम, सुनील, कांता, खेम चंद आदि मौजूद रहे।