फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   क्लब हाउस में चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन

क्लब हाउस में चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन

Fri, 15 Dec 2017 09:42 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
क्लब हाउस में चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन
Manali City - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस ईव को यादगार बनाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली के सरकारी और निजी होटलों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल भी हर साल की तरह पर्यटन विकास निगम मनाली के क्लब हाउस में क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसके अलावा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी का भी आयोजन होगा। पर्यटन विभाग पर्यटकों को कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी पहना कर स्वागत करेगा। विभाग क्रिसमस स्पर्धा के अलावा लैमन डांस, वैलून डांस, पेपर डांस, कुल्लवी नाटी तथा बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होगी। वहीं कार्यक्रम में बेेस्ट डांस कपल भी चुना जाएगा। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम मनाली अरविंद सेन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल पर्यटन निगम द्वारा क्रिसमस का आयोजन क्लब हाउस मनाली में करेगा। निगम के पास देशभर के कपल सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली के निजी होटलों द्वारा भी सैलानियों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीजे का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए होटलों को भी सजाने का काम आरंभ कर दिया है। क्रिसमस के लिए पर्यटकों की बुकिंग अभी से ही आनी शुरू हो गई है। मनाली के पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी से इस साल क्रिसमस में सैलानियों की अच्छी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed