{"_id":"5a05d49e4f1c1bc9678bac70","slug":"51510331550-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद चुनावी हो हल्ला खत्म, चुनावी चर्चाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद चुनावी हो हल्ला खत्म, चुनावी चर्चाएं शुरू
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद चुनावी हो हल्ला
समाप्त अब चुनावी चर्चाएं शुरू
लोगों ने ली राहत की सांस, कामकाज में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू में शांतिपूर्वक संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब लोग खेतीबाड़ी में जुट गए हैं। लाउड स्पीकरों के हो हल्ले से लोगों को राहत मिली है। वहीं बाजारों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को बंजार, कुल्लू और भुंतर के बाजारों में लोग खरीददारी करने में जुटे रहे।
ग्रामीण चेत राम ठाकुर, धनी राम ठाकुर, हेमराज और लाल सिंह ने कहा कि चुनावों के चलते कई काम अटक गए थे। प्रत्याशियों के गांवों में दौरों के चलते वे सही तरीके से खेतीबाड़ी व अन्य कामों को निपटा नहीं पा रहे थे। चुनावी चुनाव प्रचार के दौरान लाउड स्पीकर व हो हल्ला भी बहुत हो रहा था। ऐसे में उन्हें इससे राहत मिली है। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में घास काटने तथा सर्दियों के लिए लकड़ियां इक्ट्ठा करने का काम चला हुआ है। चुनाव का हल्ला खत्म के बाद नियमित रूप से कामकाज हो सकेगा। बहरहाल लोगों ने मतदान होने के बाद राहत की सांस ली है। हालांकि चौपालों पर प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। चाय की दुकानों व ग्रुप में बैठे लोगों के बीच इन दिनों सिर्फ चुनावी चर्चा की देखने को मिल रही है। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के अलावा आम जनता भी राजनीतिक गणित लगा रही है और प्रत्याशियों के जीत व हार का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि प्रत्याशियों की जीत और हार 18 दिसंबर को मतगणना के बाद ही तय होगी।