फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब दिल्ली-भुंतर के बीच 50 फीसदी सस्ता हुआ सफर

अब दिल्ली-भुंतर के बीच 50 फीसदी सस्ता हुआ सफर

Wed, 08 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली-भुंतर के बीच 50 फीसदी सस्ता हुआ सफर
सभी केंद्र
विज्ञापन


दिल्ली-भुंतर के बीच 50 फीसदी सस्ता हुआ हवाई किराया
दो माह पहले बुकिंग पर मिलेगा 3000 रुपये का हवाई टिकट
फ्लाइट में एकतरफा तत्काल टिकट का किराया 6100 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दिल्ली-भुंतर के बीच चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट अब 50 फीसदी से भी अधिक सस्ता हो गया है। भुंतर से दिल्ली के लिए दो माह पूर्व बुकिंग करने पर यात्री को मात्र 3000 रुपये की टिकट मिलेगी। जबकि 15 दिन पहले 5000 और तत्काल टिकट का रेट 6100 रूपये रहेगा।
एयर इंडिया ने पिछले माह से रेट कम किए हैं। बताया जा रहा है कि विंटर सीजन में यात्रियों की कम संख्या होने पर कंपनी ने यह पहल की है। पहले 3000 रुपये का एक टिकट 6500 रुपये में मिलता था। इससे पहले एयर इंडिया ने भुंतर से चंडीगढ़ रूट का किराया 5600 रुपये से घटाकर 3600 रुपये किया था। अब दिल्ली-भुंतर के बीच भी किराये में भारी कटौती की है। एयर इंडिया के भुंतर एयरपोर्ट में तैनात स्टेशन प्रभारी दिनेश भारद्वाज ने कहा कि एयर इंडिया ने पिछले माह से दिल्ली-भुंतर के बीच होने वाली उड़ान के टिकटों के रेट को कम किया है। दो माह पहले टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3000 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा तत्काल टिकट पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर सस्ती दी जाती है। जिनका रेट 6111 रुपये से लेकर 8500 रुपये तक रहता है। कुल्लू के ट्रेवल एजेंट अभिनव वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने नवंबर माह के पहले हफ्ते दिल्ली-भुंतर के लिए पांच सवारियों की 6111 रुपये बनाई है। जबकि पहले यह टिकट 9000 रुपये तक बनती थी।
विज्ञापन


होटल कारोबारियों ने किया स्वागत
उधर, विंटर सीजन के मौके पर हवाई उड़ानों में टिकट के रेट कम होने से मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने भी स्वागत किया है। होटलियर के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, देवेंद्र नेगी, गगन ठाकुर, विजय सिंह ने कहा कि हवाई जहाज की उड़ानों से विंटर सीजन में घाटी के पर्यटन को पंख लगेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed